नैनीताल में पंत पार्क में खुले में खाद्यय सामाग्री बेचने व गंदगी पर चलान काटते खाद्यय सुरक्षा अध?
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर के पंत पार्क में खुले में खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर पालिका ने अभियान चलाया। मंगलवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार और इओ अशोक कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में खुले में खाद्य सामग्री बेचने और गंदगी फैलाने के आरोप में चार फड़ व्यवसायियों का चालान किया गया। चेतावनी दी कि अगर बिना लाइसेंस और मानकों के विरुद्ध खुले में खाद्य सामग्री बेची गई तो कठोर कार्रवाई होगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा, धर्मेश प्रसाद आदि मौजूद थे। संवाद