फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कैंटर की चपेट में आने से चार वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
खैरना बाजार में कैंटर से क्षतिग्रस्त कार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की शाम करीब तीन बजे खैरना बाजार में बीच सड़क पर एक कैंटर खराब हो गया। मार्ग के संकरा होने की वजह से वहां से गुजर रही एक बस और तीन कारें कैंटर से रगड़ खाकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि इससे किसी को भी चोट नहीं आई लेकिन मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचीं खैरना चौकी प्रभारी आशा बिष्ट, एएसआई अमित कुमार और कांस्टेबल राजेंद्र सती ने जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि कैंटर बरेली से रानीखेत जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें