फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर पर कार्रवाई और शिक्षक के तबादले की संस्तुति

Tue, 23 May 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
(डेमो पिक)
विज्ञापन
बसानी स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले की जांच कर रही कमेटी ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को रिपोर्ट सौंप दी है। कमेटी ने प्राइमरी के हेड मास्टर पर लगे आरोपों को गंभीर मानते हुए कठोर कार्रवाई करने और उच्चस्तरीय जांच कराने की संस्तुति की है। साथ ही जूनियर हाईस्कूल के अध्यापक का स्थानांतरण करने की सिफारिश की गई है। 
विज्ञापन


हल्द्वानी ब्लाक के बसानी स्थित प्राइमरी स्कूल के हेड मास्टर हरिओम शर्मा पर छात्रा का शारीरिक शोषण करने की शिकायत पर हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल परिसर में स्थित जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज ने हल्द्वानी ब्लाक के बीईओ  हरेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में दो महिला प्रधानाचार्यों को शामिल कर जांच कमेटी गठित कर दी थी। जांच कमेटी के साथ वह स्वयं भी स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी की थी।
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने भी पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। सूत्रों के मुताबिक जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डीईओ बेसिक को सौंप दी है। मालूम चला है कि जांच के दौरान जूनियर हाईस्कूल के सामान्य अध्यापक पर लगे न पढ़ाने के आरोप को छोड़ कर बाकी को वापस ले लिया गया, जिस पर कमेटी ने उनका स्थानांतरण करने की संस्तुति की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें