फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्ही परी सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक की नियुक्ति रद्द

विज्ञापन
कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा है पिथौरागढ़ शहर। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नन्ही परी सीमांत प्रौद्योगिक कॉलेज पिथौरागढ़ के निदेशक प्रो. अमरीश एस विद्यार्थी की नियुक्ति रद्द कर दी है। प्रो. अमरीश को अगले आदेश तक डीएम कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अपर मुख्य सचिव ने नए निदेशक की नियुक्ति तक डीएम पिथौरागढ़ को प्रशासक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश के तहत प्रो. अमरीश एस विद्यार्थी के नन्ही परी सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान में निदेशक पद पर रहते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितता की शिकायतें मिलीं हैं।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने संस्थान में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में दिक्कत न हो इसके लिए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनंद स्वरूप को नई नियुक्ति तक प्रशासक नियुक्त किया है। सीमांत जिले के मड़ में सीमांत प्रौद्योगिक कॉलेज के भवन का निर्माण किया जा रहा है। अभी यह संस्थान जीआईसी पिथौरागढ़ के परिसर में बनाए गए भवनों में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें