फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े किए तो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के आंतरिक मार्गों पर अवैध पार्किंग से बढ़ती जाम की समस्या से निपटने के लिए एसएसपी ने सोमवार को शहर के पर्यटन कारोबारियों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे। साथ ही हिदायत दी कि यदि सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े किए तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




नो पार्किंग जोन में वाहनों के खड़े होने पर पिछले दिनों हाईकोर्ट ने जिला पुलिस को फटकार लगाई थी। सोमवार को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस लाइन में होटल कारोबारियों, व्यापारियों, टैक्सी संचालकों, अधिवक्ताओं समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने शहर में लोगों की निजी भूमि पर पार्किंग निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने की मांग की। तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारूति नंदन साह व मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन नेगी ने कहा कि बाजार आने वाले लोगों के दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग का स्थान तय किया जाए। उन्होंने दुकानों का सामान लाने वाले वाहनों के लिए भी एक स्थान तय कराने की मांग की। मल्लीताल व्यापार मंडल के सचिव त्रिभुवन फर्त्याल ने स्थानीय लोगों के वाहनों के लिए भी पार्किंग बनाने की मांग की।



सीसीटीवी से यातायात व्यवस्था पर नजर रखने का सुझाव

अधिवक्ता जगदीश जोशी ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर यातायात व्यवस्था पर नजर रखने का सुझाव दिया। तल्लीताल व्यापार मंडल के सचिव अमनदीप सिंह ने जू रोड क्षेत्र में दोपहिया वाहनों को घरों के बाहर सड़क किनारे खड़े करने की अनुमति देने की मांग की। एसएसपी ने कहा कि नो पार्किंग जोन में कहीं भी वाहन खड़ा न करें। बैठक में एसडीएम प्रमोद कुमार, नगर पालिका के ईओ राहुल आनंद, सीओ संजय गर्ब्याल, नितिन लोहनी आदि रहे।
विज्ञापन






नैनीताल में सीपीयू तैनात

नैनीताल। एसएसपी ने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष पर नगर में काफी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में यातायात व कानून व्यवस्था बनाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए बीते वर्षों के यातायात प्लान का अध्ययन कर व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार किया जाएगा। नैनीताल में सीपीयू तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें