फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ ने रामनगर अस्पताल में लगाया पोछा

विज्ञापन
रामनगर अस्पताल में पहुंची कायाकल्प की टीम सफाई कर्मी को पोंछा लगाने के बारे में जानकारी देती हुई? - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से रामनगर अस्पताल पहुंची कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम को सफाई व्यवस्था के अलावा कई खामियां मिली। इन खामियों को दूूर करने के लिए टीम ने अस्पताल के सीएमएम को बता दिया है।
विज्ञापन

चमोली के एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. हरीश थपलियाल और डॉ. मणी पंत की टीम शनिवार सुबह अस्पताल पहुंची। टीम ने आते ही ओपीडी, इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर, डिलीवर रूम, महिला एवं पुरुष वार्ड के अलावा ऑफिसों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं मिली। महिला वार्ड में एसीएमओ ने सफाई कर्मचारी को खुद फर्श पर पोंछा लगाकर बताया कि उन्हें किस तरह सफाई करनी है। इसके अलावा नर्सों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें बेहतर कार्य के गुर भी सिखाए। वार्डों में भर्ती मरीजों से जानकारी ली, तो पता चला कि मरीजों को समय से दवाईयां नहीं मिल रही और उनकी देखरेख ठीक नहीं हो रही। कायाकल्प टीम को पूरे अस्पताल की स्थिति बेहतर नहीं लगी और उन्होंने सीएमएस डॉ. टीके पंत को अस्पताल की कमियों के बारे में बताया। एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं थी और न वार्डों में मरीजों को समय से दवाइयां ही मिल रही है। अस्पताल में कई खामियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें