रामनगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया चोरी का आरोपी।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने दुकान से गाड़ियों के पार्ट्स चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। मंगलवार को भवानीगंज निवासी चांद उस्मान ने पुलिस को बताया कि उसकी भवानीगंज क्षेत्र में गाड़ियों के पार्ट्स की दुकान है। एक सप्ताह पहले दुकान के ताले तोड़कर 18 पट्टे कमानी, दो रिम, चैनल आदि सामान चोरी हो गया था। बताया कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में सामान ले जाते नजर आ रहा था। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच के बाद वरुण सागर निवासी भवानीगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को धर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।