फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किशोर से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

Fri, 14 Aug 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा क्षेत्र में किशोर से दुष्कर्म करने के आरोपी पर पुलिस ने पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मो. आजम उर्फ अफजल निवासी ग्राम कायमगंज बिलासपुर यूपी मुखानी क्षेत्र में कबाड़ी शाहवेज अली के लिए कूड़ा बीनने का काम करता था। बुधवार रात उसने मीट की दुकान पर काम करने वाले बालक के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। इसकी भनक लगते ही आसपास के लोगों ने आजम को मौके पर ही दबोच लिया और जमकर पिटाई लगा दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। घटना से जुड़े आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन


10 साल पहले शहर आया था आरोपी
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी रामपुर निवासी है और एक दशक से कालाढूंगी रोड स्थित अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास रह रहा था। आरोपी की पत्नी और दो बच्चे रामपुर में ही रहते हैं। वर्षों पहले आजम रामपुर में चालक था लेकिन उसे काम से निकाल दिया गया था। तब से वह कुसुमखेड़ा और आसपास के क्षेत्र में घूमकर कूड़ा बीनता था। पुलिस अब यह जांच भी कर रही है कि कबाड़ी ने आजम का सत्यापन कराया था या नहीं।

मजबूरी में करता था मीट की दुकान पर काम
पीड़ित किशोर के पिता उनके साथ नहीं रहते हैं। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह घर की जरूरत के लिए मीट की दुकान पर काम कर रहा था। किशोर की मां घरों में काम करके दो पुत्रों और तीन पुत्रियों का पालन-पोषण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें