फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: केमिकल डालकर मछलियां मारने का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ब्लॉक के जमरानी क्षेत्र में लोगों ने बांध परियोजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य में प्रयोग किए जा रहे केमिकल का गंदा पानी नदी में छोड़ने का आरोप लगाया है। कहा कि केमिकल डालने से जमरानी से रानीबाग तक आठ किलोमीटर गौला नदी में मछलियां मरने लगी हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। डहरा के ललित चनौतिया, मनोज मेहरा, पंकज सिंह चनौतिया, पंकज मेहरा, जीवन मेहरा, किशोर पांडे ने कहा कि नदी में मछलियां लगातार मर रही हैं। उन्होंने कहा कि केमिकलयुक्त पानी नदी में छोड़ा गया है। नैनीताल एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जमरानी बांध परियोजना और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें