फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो में मुकदमा

Sat, 09 Aug 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। मालधनचौड़ पुलिस चौकी ने एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि बीते दिनों ग्राम प्रतापपुर निवासी गुरमीत सिंह ग्राम मालधन क्षेत्र से एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। मालधन चौड़ पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के साथ पुलिस टीम ने आरोपी को आर्मी कैंप के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें