फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बगैर पंजीकरण चल रही रही गोशाला का 10 हजार का चालान

Sat, 09 Aug 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गोविंदपुर गरवाल में बगैर पंजीकरण गोशाला संचालित करने के मामले में 10 हजार का अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को गोविंदपुर गरवाल में बनी गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पांच पशु मिले जिनकी स्थिति दयनीय थी। उनके पंजीकरण संबंधी कोई प्रपत्र नहीं दिखाए गए। गोशाला संचालक भी मौके पर नहीं था। इस पर पशु चिकित्साधिकारी की ओर से गोशाला संचालक वीरपाल सिंह का 10 हजार का चालान काटा गया। एक सप्ताह के भीतर अर्थदंड जमा न किए जाने पर पशुओं को जब्त कर निगम की गोशाला में पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। गोशाला में पशुओं को सही ढंग से नहीं रखा गया था। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। - ऋचा सिंह, नगर आयुक्त


नौ गौवंश का रेस्क्यू, 27 बंदर पकड़े

गर निगम की टीम ने शुक्रवार को वार्ड-10, 44, 50 व 59 में सफाई अभियान चलाया। इस बीच एरोड्रम रोड से नौ लावारिस पशुओं का रेस्क्यू किया गया। रामलीला ग्राउंड काठगोदाम क्षेत्र से 27 बंदर पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें