फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और टाटा सूमो भिड़े, पांच घायल

Sun, 10 May 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर से दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बस और टाटा सूमो की पीरूमदारा के पास भिड़ंत हो गई। इसमें सूमो में सवार पांच लोग घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे काशीपुर डिपो की बस (यूके 07 पीए/0922) गैरसैंण से यात्रियों को लेकर रामनगर होते हुए दिल्ली जा रही थी। पीरूमदारा के पास चालक ने एक बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया और काशीपुर की ओर से आ रही टाटा सूमो (यूके 11टीए/1244) से भिड़ गया। सूमो में सवार गैरसैंण निवासी राजेंद्र और उनकी पत्नी कला देवी, पुत्री संध्या (एक वर्ष), भूमियाघाट (पौड़ी) निवासी दीपा और दिल्ली निवासी शारदा देवी घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए बताया कि मामले में घायलों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें