फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामपुर रोड पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार एसी मैकेनिक की मौत

Thu, 13 Aug 2026 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार एसी मैकेनिक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दो युवक छिटककर सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार-स्कूटी को कब्जे में ले ली। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

यूपीसीएल के 13 बीघा बिजलीघर में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले मो.वाजिद का बेटा अर्शलान (21) एसी मैकेनिक था। मंगलवार शाम वह अपने साथी हशलीन के साथ रुद्रपुर से लौट रहा था कि बेलबाबा के पास नोएडा नंबर की अर्टिगा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, जहां अर्शलान की मौत हो गई जबकि घायल हशलीन निवासी इंदिरानगर बनभूलपुरा का उपचार चल रहा है।




परिवार का बड़ा बेटा था अर्शलान


अर्शलान परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से माता-पिता के साथ ही एक भाई और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के दौरान यूपीसीएल के एसडीओ, जेई समेत कई कर्मचारी पहुंचे और लाइनमैन मो.वाजिद को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन



..............

घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। कार चालक के रामपुर के होने का पता चला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें