फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर से दिल्ली के लिए जल्द शुरू हो सकती हैं एसी बसें

Sat, 31 Oct 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही रामनगर डिपो से दिल्ली के लिए एसी बसों का संचालन शुरू हो सकता है। इसके लिए डिपो प्रशासन ने दो एसी बसें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है।
विज्ञापन

रोडवेज के एआरएम नवीन आर्या ने बताया कि रामनगर-दिल्ली दो ऐसी बस संचालित करने की उच्चाधिकारियों को मांग की है। उन्होंने बताया कि अनुमति मिलते ही प्रस्तावित बसों का किराया करीब 600 रुपये निर्धारित किए जाने की संभावना है। वर्तमान में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सामान्य बसों से सफर करना पड़ता है। एसी बस सेवा शुरू होने से खासकर गर्मी के मौसम में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें