फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटबाजी में फंसा एबीवीपी का टिकट

Fri, 16 Sep 2016 12:55 AM IST
निशांत खनी
विज्ञापन
ABVP
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का टिकट गुटबाजी में फंस गया है। एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार मैदान में हैं। दोनों ही टिकट के लिए जोड़तोड़ में जुटे हैं। प्रांत संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी दोनों ही दावेदारों और उनके समर्थकों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुके हैं।
विज्ञापन


कोई भी दावेदार सरेंडर करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में अब टिकट का फैसला आम सहमति से होना मुश्किल नजर आ रहा है। शुक्रवार को भी संगठन की बैठक होनी है, जिसके बाद शनिवार तक प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव से कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा जुड़ी है। एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच ही मुकाबला रहता है। इस बार भी दोनों ही संगठन के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। एनएसयूआई अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है, जबकि एबीवीपी गुटबाजी से बाहर नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन


एनएसयूआई प्रत्याशी और समर्थकों ने कॉलेज से बाहर भी जनसंपर्क शुरू कर दिया है। एबीवीपी से नीरज मेहरा और विजय जोशी ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोकी है। नीरज मेहरा के टिकट की पैरवी पूर्व छात्रसंघ से जुड़े नेता कर रहे हैं और जो कि ठाकुर हैं।

वहीं विजय जोशी के साथ संगठन की ब्राह्मण लॉबी है। दोनों दावेदारों ने समर्थकों के साथ जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंकी है। इसके लिए पैसा भी पानी की तरह बहाया जा रहा है। दो दावेदारों के मैदान में होने से संगठन भी उलझ गया है। संगठन किसी भी दावेदार की नाराजगी मोल लेने की स्थिति में नहीं है।

आपसी सहमति से टिकट फाइनल कराने के लिए प्रांत संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी हल्द्वानी में डेरा डाले हैं। बनकोटी दोनों ही दावेदारों और उनके समर्थकों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुके हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल पाया है। दोनों ही दावेदार चुनाव लड़ने पर अड़े हैं।

शुक्रवार को भी संगठन कार्यालय में दोनों ही दावेदारों के साथ बैठक होनी है। शुक्रवार को आपसी सहमति नहीं बनती है तो शनिवार तक बनकोटी अपना फैसला सुनाकर प्रत्याशी घोषित कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें