लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं और उत्पादकों की मांग को देखते हुए दिवाली पर आंचल का बेसन का लड्डू बाजार में उतारा है। इससे पहले आंचल बाल मिठाई, चाकलेट का उत्पादन शुरू किया गया था। बोरा ने बताया कि पिछले वर्ष दुग्ध संघ ने चार हजार किलो बाल मिठाई और चाकलेट बेची थी। दीपावली को देखते हुए इस बार भी कुशल कारीगरों के सहयोग से बाल मिठाई, चाकलेट, आंचल घी के बेसन लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। बेसन के लड्डू की कीमत चार सौ रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है।
आंचल उपभोक्ताओं की पिछले वर्ष की मांग को देखते हुए इस बार आंचल मिठाई बिक्री लक्ष्य छह हजार किलो बाल मिठाई, बेसन के लड्डू की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। यह सभी उत्पाद दुग्ध समितियों के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जाएगी। सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि आंचल की गुणवत्ता पर उपभोक्ताओं के विश्वास का ही परिणाम है कि इसके उत्पादों की अधिक मांग है। संवाद