फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बाजार की 15 दुकानों का निर्माण करेगी मंडी समिति

विज्ञापन
रामनगर के मंडी समिति में हुई बोर्ड बैठक में शामिल समिति के अध्यक्ष राकेश नैनवाल व अन्य। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कृषि उत्पादन मंडी समिति की बोर्ड बैठक में किसान बाजार के लिए दुकानों का निर्माण कराने समेत छह प्रस्ताव पारित किए गए। पारित प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मंडी समिति अध्यक्ष राकेश नैनवाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में मंडी समिति कार्यालय के समीप भूखंड पर फल और सब्जी मंडी के लिए 15 दुकानों का निर्माण, मंडी गेट से मुख्य सड़क पर किसान बाजार की 15 दुकानों का निर्माण, मंडी समिति कार्यालय की छत पर टाइल लगाने, ग्राम किशनपुर छोई में मनोज माहरा के खेत से लिंग रोड पर 100 मीटर सीसी मार्ग, ग्राम कंचनपुर छोई में चंदन माहरा के खेत तक 100 मीटर सीसी रोड मार्ग, ग्राम चिल्किया में बेलजुड़ी रोड से कमल भंडारी, ओमप्रकाश के खेत से 100 मीटर सीसी मार्ग का निर्माण करने के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में उपाध्यक्ष मान सिंह रावत, सचिव सहील अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें