लालकुआं/हल्दूचौड़। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ प्रबंध कमेटी ने नैनीताल जनपद के तीस हजार दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध मूल्य में दो रुपये की बढ़ोतरी की है।
दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि उत्तराखंड के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर दुग्ध संघ प्रबंध कमेटी ने वर्तमान में बढ़ते दुग्ध मूल्य लागत को देखते हुए ग्राम स्तर पर दुग्ध उत्पादकों से क्रय किए जा रहे दूध मूल्य में 17 अप्रैल यानी आज से दो रुपये प्रतिलीटर बढ़ाने का निर्णय लिया है।
अध्यक्ष बोरा ने कहा कि नैनीताल में इस समय आंचल से संबद्ध 604 दुग्ध समितियों से तीस हजार दुग्ध उत्पादक जुड़े हैं। ग्राम स्तर पर खरीदे जा रहे दूध मूल्य में प्रतिलीटर दो रुपये बढ़ाने से वर्तमान क्रय दर 43 रुपये प्रतिलीटर से 45 रुपये हो गई है।
इस दौरान सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह, प्रबंध कमेटी सदस्य गीता दुम्का, चंपा रैकवाल, दुग्ध समिति की माया रैकवाल, राजेंद्र प्रसाद, प्रभारी प्रशासन डॉ. अजीत, प्रभारी पीएंड आई मोहन जोशी, प्रभारी विपणन संजय भाकुनी, प्रभारी एमआईएस पीएस खत्री, प्रभारी एफओ सुभाष बाबू, हेमंत चौनाल, फील्ड सुपरवाइजर पूरन मिश्रा, गीता नेगी, सुरेश चन्द आदि रहे।