हल्द्वानी। छात्रों की सुविधा के लिए भारतीय डाक विभाग की ओर से बुधवार को कुंवरपुर गौलापार के हीरा कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आधार सेवा केंद्र शिविर लगाया गया। इस दौरान 40 आधार कार्ड बनाए गए। इधर स्वच्छता पखवाड़े के तहत बृहस्पतिवार को प्रधान डाकघर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विभाग परिसर की सफाई की जाएगी।