हल्द्वानी। महिला चिकित्सालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 23 सितंबर 1937 को चिकित्सालय की स्थापना हुई थी। कुमाऊं केसरी बद्री दत्त पांडे के भतीजे मुख्य अभियंता मथुरा दत्त पांडे ने अपने कार्यकाल के दौरान इसे बनवाया था। कार्यक्रम के दौरान बिड़ला पब्लिक स्कूल पिलानी राजस्थान के पूर्व उप-प्रर्धानाचार्य हरीश चंद्र पांडे, मुन्नी पांडे, आलोक पांडे ने मरीजों के लिए एक व्हीलचेयर भेंट की। इस मौके पर डॉ.कांता किरन पांडे, निवेदिता पांडे, मधुर अग्रवाल आदि शामिल रहे।