फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: स्कूटी को जोरदार टक्कर मारकर हवा में उछली कार...उड़े परखच्चे, पेड़ भी टूटा; युवक की मौत

Thu, 23 Jan 2025 11:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

रामपुर रोड हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। उसके बाद कार हवा में उछली और एक बड़े पेड़ को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई, नाबालिग कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के रामपुर रोड हाईवे पर बुधवार रात सवा आठ बजे तेज रफ्तार एक्सयूवी 500 ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। उसके बाद कार हवा में उछली और एक बड़े पेड़ को तोड़ते हुए पलट गई। वाहन की स्टेपनी पेड़ पर लटक गई तो एक पहिया खेल पर जा गिरा। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई, नाबालिग कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


किशनपुर गुरुद्वारा रामपुर रोड निवासी सागर नेगी (36) अपने घर से स्कूटी से मुख्य मार्ग पर आया और सड़क पार करने लगा। इसी दौरान राधा स्वामी सत्संग परिसर पंचायत घर के मोड़ पर हल्द्वानी की तरफ से 100 से ज्यादा की स्पीड में आ रही एक्सयूवी 500 की चपेट में स्कूटी सवार आ गया। स्कूटी वाहन के अगले हिस्से में फंस गई। चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और लहराती एक्सयूवी में फंसे स्कूटी व उसके सवार को 150 मीटर तक घसीटते ले गया।

आगे अचानक से एक्सयूवी उड़ते हुए सोबन सिंह नेगी के जनरल स्टोर की दुकान के सामने लगे पेड़ को तोड़कर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ ही जड़़ से कटकर झुक गया। वाहन की स्टेपनी पेड़ पर लटक गई। एक पहिया निकलकर खेतों में जा पहुंचा। पलटते ही स्कूटी व इसमें सवार युवक वाहन से 50 मीटर दूर जाकर गिरे। स्कूटी पूरी तरह से पिचक गई थी। ज्यादा खून बहने की वजह से स्कूटी सवार मौके पर तड़पने लगा। कार में एयरबैग खुलने की वजह से नाबालिग चालक बेहोश हो गया। आसपास के लोगों की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजा। नजदीक ही गांव होने पर सागर के परिवार वाले आए और निजी अस्पताल नीलकंठ ले गए। यहां से रेफर होने पर परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर टीपीनगर चौकी प्रभारी जगदीप सिंह ने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में नाबालिग चालक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी हल्द्वानी राजेश यादव ने कहा कि एक युवक की मौत हुई है। वाहन कब्जे में ले लिया और चालक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें