फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 3.5 लाख का लैपटॉप और सामान लेकर भागा युवक

Tue, 24 Feb 2026 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एक प्राइवेट कर्मी लैपटॉप सहित लगभग 3.5 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गया है। फर्म स्वामी सर्वजीत सिंह ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



सोमवार को कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में सर्वजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने 24 जनवरी को एक युवक को काम पर रखा था। युवक को नैनीताल के कार्यस्थल पर भेजा गया था। चार दिन पहले उसे 75 हजार रुपये का एक नया लैपटॉप भी दिया था। रविवार रात तक उससे फोन पर बात हुई लेकिन सोमवार सुबह से वह नैनीताल से गायब है। फर्म मालिक के अनुसार, आरोपी लैपटॉप सहित कुल 3.5 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हुआ है। भागे कर्मचारी ने विभिन्न स्थानों से भी सामान चुराया है। गुरविंदर सिंह वैशाली कॉलोनी, काशीपुर से लगभग 1.5 लाख रुपये का कॉपर तार गायब है। इसी ग्रीन रिजॉर्ट के कार्यस्थल से 55 हजार रुपये का कॉपर और अन्य सामग्री चोरी हुई है। फर्म के स्टोर से भी 70 हजार रुपये का कॉपर और अन्य सामान गायब पाया गया है। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामला काशीपुर का है लेकिन मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें