फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बनभूलपुरा के होटल में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

Thu, 26 Mar 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजस्थान के अजमेर से घूमकर लौटे संतोष सिंह सम्मल की मंगलवार रात बनभूलपुरा के होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बेस अस्पताल भेजा गया। यहां से एसटीएच लाया गया जहां उनकी सांसें थम गईं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। संतोष के पिता आर्मी से रिटायर थे।
विज्ञापन

भीमताल के उड़वा हैड़ाखान निवासी संतोष सिंह सम्मल (42 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह काफी दिन पहले अजमेर घूमने गए थे। मंगलवार रात वह हल्द्वानी पहुंचे। देर हो जाने के कारण उन्होंने यहां एक होटल में कमरा लिया और खाना खाकर सो गए। देर रात उनके सीने में दर्द हुआ। होटल का स्टाफ पहुंचा और तत्काल उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर संतोष को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हार्ट अटैक का हो सकता है। संतोष खेतीबाड़ी करते थे। उनके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें