फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के ग्राम कालूसिद्ध स्थित कोसी नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

नई बस्ती पूछड़ी निवासी शंकर सिंह पुत्र प्रेम सिंह कूड़ा बीनने का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह कालूसिद्ध स्थित कोसी नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह नहाते हुए गहरे पानी में चले गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शंकर के दो बेटे मुंबई में रहते हैं। युवक की पत्नी भी कूड़ा बीनती है। परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें