फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीखेत एक्सप्रेस के इंजन से टकराकर युवक की मौत, साथी का पैर कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जैसलमेर से लौट रही ट्रेन के इंजन से टकराकर युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके साथी का पैर कट गया। इंदिरानगर शनि बाजार रोड निवासी जीशान (20) पुत्र अफसर खां मंगलवार सुबह पांच बजे क्षेत्र निवासी अपने साथी मोहसिन के साथ आंवला चौकी रेलवे फाटक के पास रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ट्रेन के इंजन से टकराकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसा होने पर ट्रेन रोकनी पड़ी। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन का गार्ड आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन तक ले आया। यहां से 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जीशान को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहसिन को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर बनभूलपुरा पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें