फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रवासियों के मोबाइल पर पकड़ रहा चुनावी सिग्नल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इन दिनों तराई-भाबर से लेकर मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासियों ( कुमाऊं वासियों) के मोबाइल में चुनावी सिग्नल खूब आ रहे हैं। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जीत के लिए दिन रात जुटे प्रत्याशी हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले उनके गांव के लोगों को फोन कर रहे हैं। वोट के लिए अपील करने के साथ ही अपने पक्ष में प्रचार के लिए भी आने का न्यौता दिया जा रहा है। राज्य में पंचायत चुनाव के चलते राजनैतिक गर्मी लगातार बढ़ रही है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए दावेदार भाग्य आजमा रहे हैं। दावेदारों ने जब मतदाता सूची पर नजर डाली तो पता चला कि गांव के कई लोग तो हल्द्वानी से लेकर मैदानी क्षेत्रों में रह रहे हैं, जो अब यदा कदा ही गांव में आते हैं। समर्थकों ने इन लोगों के नंबर जुटाए और उन्हेंं फोन कर समर्थन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें