फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ प्रेमिका के साथ जाने पर अड़ा युवक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में तीन बच्चों के पिता का दो बच्चों की मां के साथ प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। इसका पता जब युवक की पत्नी को लगा तो वह मायके पक्ष को लेकर कोतवाली आ धमकी। पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को भी कोतवाली बुला लिया। कोतवाली में पति-पत्नी के बीच जमकर बहस हुई। आखिर में समझौता हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी एक शादीशुदा युवक की मुलाकात एक कंपनी में महिला कर्मचारी से हुई। दोनों की मित्रता धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बाद में महिला को पति के प्रेम-प्रसंग का पता चल गया। इस पर युवक पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ जाने की जिद पर अड़ गया। इस वजह से पति-पत्नी में आए दिन तकरार होने लगी। रोज-रोज की मारपीट से परेशान होकर पत्नी सोमवार को शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को कोतवाली बुला लिया। कोतवाली में पति और पत्नी के बीच तनातनी हो गई। मौके पर दंपती के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। इधर, दूसरी महिला ने युवक से कोई संबंध नहीं होने की बात कही। आरोप लगाए कि युवक जबरदस्ती उसे फोन करता है। इस पर पुलिस ने युवक को जमकर फटकार लगाई। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में लिखित माफीनामे के साथ समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें