फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: घास काटने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, गंभीर रूप से घायल

Sun, 26 Jul 2026 04:31 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

कुनखेत में रविवार सुबह घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घास काट रही महिला पर बाघ ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के मोहान स्थित ग्राम कुनखेत में रविवार सुबह घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं साथ गई अन्य महिला ने शोर मचाकर बाघ को जंगल में खदेड़ दिया। इसके बाद महिला को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कुंखेत निवासी बसंती देवी (65) पत्नी बाली राम एक अन्य महिला मोहनी देवी के साथ जंगल में घास काट रही थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों की मदद से घायल महिला को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रेंजर कृष्ण मेहरा ने बताया कि लोगों से घटनास्थल के आसपास अकेले न जाने और सतर्क रहने की अपील की है। बताया कि घटनास्थल के आसपास गश्त को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें