फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड़: नैनीताल के धानाचूली में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमला कर उतारा मौत के घाट, दहशत में जी रहे ग्रामीण

Sun, 11 Jan 2026 02:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के खुटियाखाल गांव में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे एक तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में रविवार दोपहर को उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। खुटियाखाल गांव में हुई इस घटना ने स्थानीय ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है और वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 12 बजे, गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र अपने घर के पास ही थीं, तभी अचानक एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के क्रूर हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम हरकत में आ गई और तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हो गई।

इस दुखद घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले काफी समय से इलाके में तेंदुए की सक्रियता देखी जा रही थी और कई बार इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। इसके बावजूद, विभाग द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके परिणामस्वरूप आज एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


घटना की पुष्टि करते हुए धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि उन्हें महिला पर तेंदुए के हमले और उसकी मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम घटना स्थल को रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें