फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: बूढ़ीबना में गधेरे में बहने से महिला की मौत, धारी ब्लॉक के गांव में पाइपलाइन ठीक करते समय हुआ हादसा

Fri, 23 May 2025 11:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल

सार

धारी ब्लॉक के बूढ़ीबना गांव में बुधवार को पाइपलाइन दुरुस्त करते समय गधेरे में बहने से महिला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर पुलिस ने महिला का शव बरामद किया।
विज्ञापन
पुष्पा देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल के धारी ब्लॉक के बूढ़ीबना गांव में बुधवार को पाइपलाइन दुरुस्त करते समय गधेरे में बहने से महिला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। घटना से परिजनों में मातम है।

पुलिस के अनुसान बूढ़ीबना गांव निवासी पुष्पा देवी (45) पत्नी देवेंद्र सिंह बुधवार को पानी के लिए पाइपलाइन दुरुस्त कर रही थीं। तभी बारिश होने से गधेरे में पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान पुष्पा को संभलने का मौका नहीं मिला और वह गधेरे में बह गईं। घटना की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर पुलिस ने घटनास्थल से दो किमी नीचे शव बरामद किया। महिला के चार बच्चे हैं और पति देवेंद्र खेतीबाड़ी करते हैं। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर विधायक राम सिंह कैड़ा ने जिला प्रशासन से मृतका के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें