फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: चारा काटते समय खाई में गिरकर महिला की मौत, जंगल गई थी हैड़ाखान तल्लाखेत निवासी तुलसी

Tue, 08 Sep 2026 10:51 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हैड़ाखान के तल्लाखेत में मंगलवार सुबह चारा लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला के दोपहर तक घर नहीं आने के चलते परिजनों और ग्रामीणों से खोजबीन की तो उसका शव खाई में पड़ा मिला। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही महिला का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के पतलोट के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हैड़ाखान के तल्लाखेत में मंगलवार सुबह चारा लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला के दोपहर तक घर नहीं आने के चलते परेशान परिजनों और ग्रामीणों से खोजबीन की तो उसका शव खाई में पड़ा मिला। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर ही महिला का पोस्टमार्टम कराया।

हैड़ाखान के तल्लाखेत निवासी तुलसी देवी (38) पत्नी हरीश चंद्र सुयाल मंगलवार सुबह नाै बजे बाद मवेशियों के लिए चारा लेने के लिए गई थी। दोपहर 12 बजे तक तुलसी घर नहीं पहुंची तो परेशान परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन। घर से पीछे की ओर पहाड़ी से खाई में लोगों ने तुलसी देवी को गिरा देखा। उन्होंने खाई में उतरकर देखा जहां तुलसी के शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी।

भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल ने बताया कि सूचना पर खनस्यूं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को खाई से बाहर निकाला गया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने डॉक्टरों की टीम मौके पर भेजकर महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। मृतक के पति हरीश चंद्र सुयाल गांव में ही खेतीबाड़ी कर परिवार चलाते हैं। मंत्री ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाने के लिए कहा है। संवाद

साथ में कोई होता तो शायद बच जाती जान

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तुलसी चारा लेने अकेले गई थी। उनका कहना था कि तुलसी के साथ अगर कोई और गया होता तो शायद घटना की सूचना पहले ही मिल जाती और घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाकर शायद जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद से परिजन गमजदा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें