रामनगर। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज की टीम ने बेलगढ़ बैरियर पर लकड़ी के गिल्टे लदे वाहन को पकड़ा। वाहन में बिना रवन्ने के 14 गिल्टों को ले जाया जा रहा था। कोसी रेंज के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि शनिवार को रामनगर से हल्द्वानी की ओर अवैध तरीके से लकड़ी के गिल्टे ले जाने की सूचना मिली थी। बेलगढ़ बैरियर पर एक वाहन को रोका गया। वाहन में खैर, सागौन समेत अलग-अलग प्रजाति के 14 गिल्टे बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि लकड़ी संबंधित कोई भी कागज नहीं मिले। वाहन को सीज कर रेंज कार्यालय में खड़ा किया है।