फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भाजपा प्रत्याशी अनीता बेलवाल ने रैली से दिखाई ताकत

Sun, 27 Jul 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता बेलवाल के समर्थन में हुई रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भारी उत्साह के साथ भाग लेकर जनसमर्थन जताया। रैली गौलापार, चोरगलिया क्षेत्र के अनेक गांवों से होकर गुजरी। नारों की गूंज, पार्टी ध्वजों की लहर और जयकारों से पूरा इलाका भाजपा के रंग में रंग गया। रैली में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने उगता सूरज चुनाव चिह्न पर मुहर लगाकर अनीता बेलवाल को विजयी बनाने की अपील की। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुकेश चंद्र बेलवाल ने रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, स्थानीय जनसमर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवीन दुम्का, दिनेश आर्या डॉ. जोगेंद्र रौतेला, पान सिंह मेवाड़ी, प्रकाश गरजोला, संजय खाती, कल्पना बोरा, महिपाल सम्मल, पूरन भगत, उत्तम सिंह सम्मल, नेत्र सिंह बिष्ट बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें