फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: डॉक्टरों को सलाम...सफल ऑपरेशन से दो दिन के नवजात को दिया नया जीवन, जन्मजात बीमारी से पीड़ित था नवजात

Wed, 15 Jul 2026 08:26 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

सुशीला तिवारी चिकित्सालय के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश जोशी और उनकी टीम ने दो दिन के नवजात शिशु की मायेलोमेनिंजोसील नामक गंभीर जन्मजात बीमारी की सफल न्यूरो सर्जरी की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशीला तिवारी चिकित्सालय के न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश जोशी और उनकी टीम ने दो दिन के नवजात शिशु की सफल न्यूरो सर्जरी कर उसे नया जीवन दे दिया। नवजात को जन्म से ही मायेलोमेनिंजोसील नामक गंभीर बीमारी थी। ऑपरेशन की सफलता से उत्साहित चिकित्सकों का कहना है कि समय पर किए गए इस जटिल ऑपरेशन से नवजात के स्वस्थ भविष्य की उम्मीद बढ़ गई है।

डॉ. जोशी ने बताया की हल्द्वानी निवासी एक महिला ने शिशु को जन्म दिया था। जांच में पता चला कि शिशु गंभीर बीमारी से पीड़ित है। परिजनों को गंभीर बीमारी के बाबत बताया गया। परिजनों की सहमति के बाद शिशु के जन्म के दूसरे ही दिन उसका ऑपरेशन करना पड़ा। नवजात का ऑपरेशन सफल रहा। ऑपरेशन करने वाली टीम में एनेस्थीसिया डॉ. गौरव शर्मा, डॉ.एके सिन्हा के अलावा बाल रोग विभाग के डॉक्टरों ने सहयोग दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गर्भावस्था में फोलिक एसिड का नियमित सेवन और प्रसवपूर्व जांच से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल और एमएस डॉ. अरुण जोशी ने टीम के प्रयासों की सराहना की।

क्या है मायेलोमेनिंजोसील?

विज्ञापन

डाॅक्टरों के मुताबिक यह रीढ़ की हड्डी से जुड़ी जन्मजात गंभीर विकृति है। समय पर सर्जरी नहीं होने पर लकवा, संक्रमण और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें