फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीमेंट लदा ट्रक खराब, एक घंटे राजमार्ग रहा बाधित

Tue, 05 Aug 2025 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो - ट्रक खराब होने से लगे जाम में फंसे सैकड़ो वाहन।
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं में ओवरब्रिज के निकट सीमेंट से लदे ट्रक में तकनीकी खराबी आ जाने से अतिव्यस्त माने जाने वाले राजमार्ग पर सैकड़ों वाहनों के पहिए थम गए। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसे खुलवाने में पुलिस के हाथ पांव फूल गए और पर्यटकों समेत आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार की शाम सीमेंट से लदा ट्रक अवंतिका कुंज देवी मंदिर के पास फ्लाइओवर पर चढ़ते वक्त खराब हो गया। इसके चलते फ्लाइओवर के बीचों बीच से निकलने की होड़ में दोनों ओर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन मंगवाकर ट्रक हटवाया और बमुश्किल जाम खुलवाया। लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस को भेजा गया और क्रेन की मदद से खराब ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें