हल्द्वानी। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाना है। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। कुलपति अमित कुमार सिन्हा की देखरेख में काम किया जा रहा है। कुलपति की ओर से अधिकारियों को स्टेडियम की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। खेल परिसर के भीतर के कमरों में विवि का कार्यालय और कक्षाओं का संचालन किया जाना है। इसके लिए लाइट, पानी, सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए लोगों की नियुक्ति की गई है।