बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी सिटी हरबंस सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी नदीम खान ट्रक चालक है जबकि शफीक बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है। वह रोज बहेड़ी से आना-जाना करता है। मंगलवार रात दोनों कार से हल्द्वानी आ रहे थे।
चेकिंग के दौरान एसओजी व लालकुआं टीम ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 218.4 ग्राम स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाए थे। छोटी-छोटी मात्रा में इस खेप को बनभूलपुरा, मुखानी और काठगोदाम के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जानी थी। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि नदीम बहेड़ी निवासी बंटी रस्तोगी के संपर्क में आया और स्मैक तस्करी के धंधे से जुड़ गया। पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर नदीम व शफीक को जेल भेज दिया गया।
मादक पदार्थ तस्करों के निशाने पर हॉस्टल और पीजी में रहने वाले युवक-युवतियां रहते हैं। गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी भी ऐसे ही इलाकों में स्मैक तस्करी की फिराक में थे। तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम, नैनीताल