फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बैठक में तैयार की चुनावों के लिए समयबद्ध रणनीति

Fri, 23 Oct 2026 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नैनीताल क्लब में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, संगठन का विस्तार और आगामी चुनावों के लिए समयबद्ध रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में नैनीताल विधानसभा के पांचों मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बैठक में नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल और विस्तारक करन पाठक का प्रथम आगमन हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने की जबकि जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ने संगठनात्मक समन्वय और बेहतर तालमेल की बात कही।
विधायक सरिता आर्या ने बताया कि शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने, बूथ सशक्तीकरण अभियान को प्रभावी बनाने और संगठन की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, बेतालघाट मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा, गरमपानी मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें