फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Accident: बरेली रोड पर फिर हुआ हादसा...डंपर ने शिक्षिका को रौंदा, मौत; चालक मौके से वाहन लेकर भागा

Sat, 26 Jul 2025 12:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बरेली रोड पर मंडी के करीब बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित डंपर ने निजी विद्यालय की शिक्षिका हेमा पंत (49) को रौंद दिया। शिक्षिका की उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली रोड पर मंडी के करीब बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित डंपर ने निजी विद्यालय की शिक्षिका हेमा पंत (49) को रौंद दिया। तीनपानी निवासी महिला ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के तीनपानी निवासी हरीश पंत की पत्नी हेमा पंत (49) गौजाजाली के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। बृहस्पतिवार सुबह वह तीनपानी के गोल्डी विहार निवासी पुष्पा मेहरा के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मंडी के पास अचानक से स्कूटी अनियंत्रित हुई। हेमा स्कूटी से गिरी और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के पहिये के नीचे आ गई। आसपास के लोगों ने वाहन को रोका लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा।

विज्ञापन


इधर गंभीर रूप से घायल हेमा को पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुक्रवार सुबह तकरीबन 11 बजे इलाज के दौरान हेमा की मौत हो गई। स्कूटी चला रहीं पुष्पा को भी चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें