फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक: बच्चों ने लगाया अभद्रता का आरोप, अभिभावक भड़के; शिक्षा विभाग को दी सूचना

Thu, 24 Sep 2026 12:05 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भवाली नगर पालिका क्षेत्र के श्यामखेत स्थित जूनियर हाईस्कूल में तैनात एक शिक्षक पर बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों ने शराब पीकर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवाली नगर पालिका क्षेत्र के श्यामखेत स्थित जूनियर हाईस्कूल में तैनात एक शिक्षक पर बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों ने शराब पीकर अभद्रता करने का आरोप लगाया। शिक्षक के शराब पीकर आने की सूचना पर अभिभावक भी मौके पर पहुंचे और अभिभावकों ने शिक्षक के शराब पीकर आने की सूचना शिक्षा विभाग और पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना पर भवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षक की ओर से शराब पीकर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इसको लेकर विद्यार्थियों में डर का माहौल है। जिला प्रारंभिक शिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि अभिभावकों की ओर से शिक्षक के शराब पीकर विद्यालय में आने और विद्यार्थियों से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


डीईओ ने कहा शिक्षक को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें