फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होली पर लालकुआं से कोलकाता के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

Sat, 08 Mar 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। रेलवे प्रशासन की ओर से होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05060/05059 लालकुआं से कोलकाता साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह होली स्पेशल ट्रेन लालकुआं से 13 से 27 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और कोलकाता से 15 से 29 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को तीन फेरों में चलाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन 13 से 27 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से 13:35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13:57 बजे, भोजीपुरा से 15:10 बजे, पीलीभीत से 16 बजे, पूरनपुर से 17:05 बजे, मैलानी से 18:30 बजे चलकर गोला गोकरनाथ, गोरखपुर, समस्तीपुर होते हुए नैहाटी से अगले दिन 22:55 बजे छूटकर कोलकाता 23:55 बजे पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान का 1, एलएसएलआरडी. का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनाॅमी के 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 1 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें