लालकुआं। दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल 23 सितंबर से 24 नवंबर तक 04181/04182 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी का संचालन करेगा। यह गाड़ी सात-सात फेरों के लिए चलाई जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि लालकुआं-झांसी स्पेशल (04182) लालकुआं से दोपहर 12:20 बजे रवाना होकर किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, मौरैना, ग्वालियर, डबरा व दतिया होते हुए अगले दिन देर रात 2:05 बजे झांसी पहुंचेगी।
23 सितंबर से तीन नवंबर तक यह प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन 24 सितंबर से 4 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे जिनमें 2 एसएलआरडी, 8 जनरल, 8 स्लीपर, 2 थर्ड एसी और एक सेकंड एसी कोच शामिल हैं। संवाद