फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

Thu, 06 Aug 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नैनीताल में 8 से 16 अगस्त 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी एलएम रयाल ने बताया कि अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और जिला मार्गों की सफाई होगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायत, शहर और वन क्षेत्रों में भी विशेष सफाई की जाएगी। सड़कों के किनारे फैले कचरे और एकल उपयोग प्लास्टिक का चिह्नीकरण कर सुरक्षित निस्तारण होगा। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंगल दलों, एनसीसी और एनएसएस से अभियान में भागीदारी की अपील की है। उन्होंने आमजन से स्वच्छता पहल में जुड़ने का आग्रह किया है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें