फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामपुर रोड पर शॉर्ट सर्किट से गोशाला में लगी आग

Sat, 21 Mar 2026 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जीतपुर नेगी में बृहस्पतिवार देर रात तेज हवा के बीच बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से गोशाला में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलती रही। इसकी चपेट में आने से गाय और बछड़ा झुलस गया। खेत स्वामी भी उन्हें बचाने के प्रयास में हल्का झुलसा। दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गोरापड़ाव बाईपास स्थित जीतपुर नेगी निवासी हेम ने बताया कि वृद्ध आश्रम के समीप उसका घर है। घर के बाहर आंगन में गोशाला बनाई है। बृहस्पतिवार देर रात दो बजे आग लगने पर ऊर्जा निगम से बिजली सप्लाई बंद कराई। एफएसओ एमपी सिंह के अनुसार स्थानीय लोगों ने आग लगने का कारण बिजली के खंभे में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें