फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संदिग्ध हालात में कांप्लेक्स की दूसरी मंजिल से गिरकर सुरक्षाकर्मी की माैत

Mon, 06 Oct 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित टेड़ी पुलिया के पास एक कांप्लेक्स में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में गिरकर माैत हो गई। रविवार सुबह किसी ने उसका शव देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

रैतीखान रामगढ़ निवासी चंद्रशेखर पांडे (58) पुत्र शंकर दत्त सुरक्षा गार्ड के तौर पर टेड़ी पुलिया स्थित एक कांप्लेक्स में काम करते थे। रविवार सुबह वह दूसरी मंजिल से गिर गए। उनका शव कांप्लेक्स के भूतल में पड़ा मिला। उनके मुंह से खून निकला था। लोग उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर पत्नी और बेटा-बेटी के साथ धानमिल डहरिया के पास किराये के कमरे में रहते थे।
काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह पांच बजे की बताई गई है। पुलिस को मामले की सूचना देरी से मिली। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें