नैनीताल। चांफी स्थित मचान रिवर साइड में स्थानीय उत्पादों और हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को भव्य रूप से हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष और दायित्वधारी नवीन वर्मा रहे। आयोजक अखिलेश सेमवाल ने बताया कि कार्यक्रम स्थानीय कारीगरों, विशेषकर महिलाओं के हस्तशिल्प और पर्वतीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के अलावा स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नवीन वर्मा ने अपने संबोधन में स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने पर जोर दिया।