फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में कृष्णापुर सड़क को लेकर आक्रोश: लोगों ने कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, कहा- रोड नहीं तो वोट नहीं

Wed, 07 Oct 2026 04:08 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के कृष्णापुर को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर उतर आया। एक सप्ताह के सांकेतिक धरने के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने पर लोगों ने तल्लीताल डांठ से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन
कृष्णापुर को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट तक जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल शहर के कृष्णापुर को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर उतर आया। एक सप्ताह के सांकेतिक धरने के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने तल्लीताल डांठ से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोड नहीं तो वोट नहीं का ऐलान किया।

विज्ञापन


बता दें कि बलियानाला क्षेत्र में भूस्खलन के चलते कृष्णापुर को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद से क्षेत्रवासी सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं। सड़क नहीं होने से लोगों को करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। आपात स्थिति में नैनीताल पहुंचने के लिए करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है।

पूर्व में विधायक सरिता आर्या और एसडीएम नवाजिश खालिक ने क्षेत्रवासियों से वार्ता कर एक सप्ताह के भीतर बलियानाला क्षेत्र का जियो-फिजिकल सर्वे कराने का आश्वासन दिया था। समय बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन तेज कर दिया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचने पर डीएम ललित मोहन रयाल ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों और आईआईटी विशेषज्ञों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्षेत्र के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। डीएम ने तत्काल दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग जोड़ने तथा चार पहिया वाहनों के लिए सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराने का आश्वासन दिया। हालांकि क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया कि चार पहिया वाहनों के लिए सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सभासद डीन भट्ट, कैलाश रौतेला, सभासद सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार जोशी, कुर्बान अली, दीपेश भट्ट, पूर्णानंद भट्ट, जगदीश सुयाल, मीना बिष्ट, रेखा जोशी, मोहन चंद्र जोशीव दीवान सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें