फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला से मारपीट, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एक गर्भवती महिला ने पड़ोस में रहने वाली दो महिला समेत पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम थारी हल्दुआ निवासी आरती ने अमिता लोहनी को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को पड़ोस में रहने वाले चार लोगों ने रास्ते को लेकर गालीगलौज करते हुए मारपीट की। बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। बताया कि पूर्व में भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिसमें उसका गर्भ गिर गया था। इस मामले को अमिता लोहनी ने गंभीर बताया है। वहीं एसआई कैलाश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें