फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ढाई हजार लोगों की प्यास बुझाने के लिए बिछेगी पाइपलाइन

Sun, 31 May 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विकासनगर कुसुमखेड़ा में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए 22.50 लाख रुपये से पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इससे मानस विहार, आनंद विहार, देवाश्रय कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला, नारायणनगर, ऊंचापुल, बिठौरिया क्षेत्र की 2500 की आबादी को राहत मिलेगी। गर्मी में पेयजल संकट को देखते हुए छह इंच से लेकर दो और तीन इंच तक व्यास वाली पाइपलाइन डाली जा रही हैं। गौरतलब है कि विकासनगर क्षेत्र में वर्षों तक लोग पेयजल संकट से जूझते रहे। जल संस्थान ने एक साल पहले यहां नया ट्यूबवेल बोर किया और जलापूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन


विकासनगर ट्यूबवेल से आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित होने की शिकायत आई थी। लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। टेंडर के बाद काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें