फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाथीडगर नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर। पीरूमदारा क्षेत्र की हाथीडगर नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिजनों में मातम है।
विज्ञापन

पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि शनिवार देर शाम करीब सात बजे के आसपास हाथीडगर नहर में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया था। रविवार को परिजनों ने व्यक्ति की शिनाख्त सतपाल सिंह नेगी (45) पुत्र राजे सिंह निवासी नारायण मूलिया के रूप में की। मनीष सिंह नेगी ने बताया कि उसके पिता शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे कुछ देर में आने की बात कहकर घर से गए थे। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पहचान के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आशंका है कि मौत नहर में गिरने के बाद शरीर में पानी जाने से हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें